फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा में एक और पुलिस कर्मी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। हरियाणा पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के मामले में एक और पुलिसकर्मी लोकेश का नाम सामने आया है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सिपाही लोकेश फरीदाबाद की पुलिस चौकी सेक्टर-28 में तैनात है। सात अगस्त से ही आरोपी चौकी से गैरहाजिर है और सोनीपत के गांव खुबडू का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर तीन दिन की रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

सात अगस्त को पुलिस सिपाही परीक्षा भर्ती को लेकर डिटेक्टिव स्टाफ ने सूचना के आधार पर जीटी रोड पर होटल की पार्किंग से स्विफ्ट कार में सवार सोनीपत के गांव माहमा निवासी रौनक व रोहतक की एकता कॉलोनी निवासी मोहित को पकड़ा था। इस दौरान पुलिस कर्मी प्रवेश और लोकेश बोलेरो गाड़ी में सवार थे, जो मौके से फरार हो गए थे। दोनों ही हरियाणा पुलिस में तैनात हैं। पुलिस ने आरोपी रौनक व मोहित से पूछताछ की तो पता चला कि रौनक की परीक्षा आरोपी सोनीपत के गांव खुबडू निवासी विक्की दे रहा है। पुलिस ने डीएवी पीजी कॉलेज में पहुंचकर विक्की को पकड़ा तो उसने बताया कि उसकी परीक्षा बिजेंद्र निवासी गांव मारोत झज्जर दे रहा है। पुलिस ने उसी दौरान बिजेंद्र को भी पकड़ लिया था जो सीआईएसएफ का जवान है। पकड़े गए आरोपी विक्की, मोहित, रौनक व बिजेंद्र पांच दिन के पुलिस रिमांड पर है। वहीं एसडी मॉडल स्कूल में पकड़े गए आरोपी रंजन आलोक निवासी लखनऊ को पहले ही जेल भेज दिया गया है। धरे गए लोकेश से पूछताछ में यह सामने आया है कि उसने प्रवेश के साथ ही हरियाणा पुलिस की ट्रेनिंग की थी, इसलिए दोनों अच्छे परिचित हैं। वहीं रौनक की जगह पेपर देने वाला आरोपी विक्की लोकेश का पड़ोसी व जानकार है, जिसने विक्की का संपर्क आरोपी प्रवेश से कराया था। मामले में अब पुलिस की टीमें आरोपी प्रवेश की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं।
6-6 लाख रुपये में हुआ था करार
पुलिस के अनुसार आरोपी लोकेश ने बताया कि प्रवेश ने दूसरे की जगह पेपर दिलाने के लिए 6-6 लाख रुपये में करार किया था। इसमें लोकेश का भी कमीशन था। आरोपी ने कितने व्यक्तियों से रुपये लिए हैं ये खुलासा आरोपी प्रवेश ही करेगा।
विज्ञापन

हरियाणा सरकार लिखी बुलेरो का भी हुआ खुलासा
हरियाणा सरकार लिखी जिस बोलेरो गाड़ी में आरोपी पुलिस कर्मी प्रवेश फरार हुआ था। वह बोलेरो गाड़ी लोकेश के पिता की है। उन्होंने यह बोलेरो गाड़ी प्रदूषण विभाग में किराये पर लगाई हुई है। इस कारण हरियाणा सरकार लिखा हुआ है। शनिवार-रविवार कार्यालय बंद होने के कारण लोकेश इस बोलेरो गाड़ी को लेकर 7 अगस्त को करनाल आया था।
पुलिस भर्ती परीक्षा के मामले में एक और आरोपी पकड़ा गया है। वह पुलिस कर्मी है। इस आरोपी को भी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। यह आरोपी मुख्य आरोपी प्रवेश के साथ सात अगस्त को बोलेरो गाड़ी में सवार था। जल्द ही मुख्य आरोपी प्रवेश को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-गंगाराम पूनिया, एसपी करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें