फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने ही कर्मचारी से 90 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। अपने ही कर्मचारी से कंपनी के मालिकों द्वारा योजना के तहत 90 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। जब कर्मचारी ने अपने पैसों के बारे में पूछा तो उसे नए प्रोजेक्टों में हिस्सेदार बनाने का भी झांसा दिया गया। लेेकिन पैसा नहीं मिला तो कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने कंपनी के मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

आईजी को दी शिकायत में न्यू प्रेम नगर निवासी कुलबीर सिंह ने आरोप लगाया कि दिसंबर 2017 में उनकी पटियाला की कंपनी अनाथा ग्लोबल हार्बोकेयर में नौकरी लगी थी। कंपनी घरेलू गैस सिलिंडर सुरक्षा के लिए उपकरण लगाती थी और कुछ आयुर्वेदिक उत्पाद भी तैयार करती थी। उन्होंने कई जगह कंपनी के गैस सुरक्षा उपकरण लगवाए और इसकी एवज में उन्हें कमीशन भी मिला। कंपनी के एमडी पटियाला निवासी बिक्रमजीत सिंह चौहान व कुलजिंद्र सिंह (बिट्टू) से उसकी काफी जान पहचान हो गई।
मई 2018 में कंपनी ने 2.21 लाख रुपये की एक योजना निकाली, जिसकी एवज में कंपनी ने 24500 रुपये प्रतिमाह दो साल (24 महीने) देने का वादा किया। उन्होंने यह रकम कंपनी के खाते में जमा करवा दी। अन्य कई साथियों की रकम भी चेक द्वारा जमा कराई। बाद में कंपनी के मालिक नकद पैसा देने के बारे में कहने लगे और उन्होंने तब भी पैसे दिए। कुल मिलाकर उसने 90 लाख रुपये दे दिए। अब पैसे मांगने पर धमकाने लगे कि वे पंजाब में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा देंगे।
विज्ञापन

आरोप है कि जब उन्होंने कंपनी से पैसे व इनसेंटिव मांगने शुरू किए तो वे कहने लगे कि हमने खन्ना व मोहाली (पंजाब) में जमीन ली है, उसमें फ्लैट बनाएंगे और उनका भी हिस्सा डालेंगे। यह भी कहा कि दुबई में ब्रोकर हॉउस खरीद लिया है। वहां क्राइप्टोक्रंसी और फोरेक्स ट्रेडिंग का काम करेंगे। कंपनी ने एजी टोकन व एवीएम क्राइप्टोक्रंसी लांच की। इसके बाद भी कंपनी ने लोगों से पैसा लेकर एकदम कंपनी बंद कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें