फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 8 नए केस, 45 हुए ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना के मामले घटते जा रहे हैं। जिससे जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को भी राहत मिली है। बुधवार को जिले में कोरोना के आठ नए केस आए हैं। 45 लोगों ने महामारी को हराया। उपायुक्त अनीश यादव ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 1168 सैंपल लिए गए। जिले में कोरोना के 117 सक्रिय केस हैं। अभी तक 718690 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिनमें 48013 पॉजिटिव केस सामने आए थे, उनमें से 47301 मरीज ठीक होकर घर चले गए। जिले में अब तक 595 पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

43 केंद्रों पर 731 लोगों का टीकाकरण हुआ। अभी तक 2233719 वैक्सीन की डोज लग चुकी हैं। जिनमें 1265762 पहली, 956599 दूसरी डोज शामिल हैं। 11358 को बूस्टर और 15 से 18 वर्ष के बीच के 87483 को वैक्सीन की डोज लग चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें