फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

131 केंद्रों पर 5921 का हुआ टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। स्वास्थ्य विभाग की ओर से किए जा रहे टीकाकरण से लोगों में उत्साह है। शुक्रवार को 131 केंद्रों पर 5921 लोगों ने टीकाकरण करवाया। इनमें से 15 से 18 आयु वर्ग के 815 किशोर-किशोरियों ने पहला और 477 बुजुर्गों ने शुक्रवार को एहतियाती टीका लगवाया। अपने पहले टीके को लेकर किशोरों और एहतियाती टीके को लेकर बुजुर्गों में खासा उत्साह है। उनका कहना है कि टीकाकरण से ही कोरोना महामारी को हराया जा सकता है।
विज्ञापन

बाक्स
21 लाख प्लस का हुआ टीकाकरण
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में अब तक 2113037 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। इनमें 1226772 को पहली और 883076 को कोरोना का दूसरा टीका लगाया जा चुका है। वहीं 15 से 18 आयु वर्ग के 51368 किशोर-किशोरियों और 3189 को एहतियाती टीका लगाया जा चुका है।
विज्ञापन

बाक्स- 52
कोरोना महामारी से बचने के लिए टीका लगवाना बहुत जरूरी है। टीका लगवाने के बाद खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हूं।
- तनीशा
बाक्स- 53
खुद और अन्य लोगों को सुरक्षित रखने के लिए टीकाकरण करवाना जरूरी है। इसलिए हर व्यक्ति को टीका जरूर लगवाना चाहिए।
- जीवांशी
बाक्स- 54
सरकार की ओर से किशोर और किशोरियों को टीका लगाने का निर्णय सही समय पर लिया गया है। सभी युवाओं को कोरोना से बचाव के लिए टीका जरूर लगवाना चाहिए।
- आरजू
बाक्स- 55
कोरोना का टीका लगवाकर महामारी से बचा जा सकता है। हर युवा को टीकाकरण अवश्य कराना चाहिए।
- पारस
बाक्स- 57
टीका लगवाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी। इससे कोरोना महामारी से बचाव हो सकता है।
- नीतिन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें