फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 किलो पिसा हुआ नशीला पदार्थ बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। नारकोटिक्स विभाग दिल्ली की टीम ने करनाल में दबिश देते हुए एक घर से 40 किलोग्राम पिसा हुआ नशीला पदार्थ बरामद किया है। इसके अलावा दो पैकेट नशीली गोलियां लोमोटिल बरामद की हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप मच गया। आरोपी सेक्टर छह के मकान नंबर 323 निवासी मनोज कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नारकोटिक्स दिल्ली सितेंद्र पाल की टीम ने करनाल के सेक्टर चार में हेरिटेज मैरिज पैलेस के समीप से मनोज कुमार को पकड़ा। उसकी तलाशी ली तो दो पैकेट नशीली दवाइयां बरामद हुई। इसके बाद उसके घर पर छापामारी की गई। जहां से 40 किलोग्राम पिसा हुआ नशीला पदार्थ रेडिंग पार्टी के हाथ लगा है। यह आरोपी लोमोटिल की गोलियां पीसकर बेचता था। इसका एक साथी दिल्ली में पकड़े जाने पर धंधे की संलिप्तता का पता चला। उसके बाद नारकोटिक्स विभाग दिल्ली की टीम ने करनाल में रेड मारी। आरोपी मनोज कुमार की फूसगढ़ रोड पर चश्मे की दुकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें