करनाल। ओमीक्रॉन के केस मिलने के बाद जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से लगातार चार-पांच केस प्रतिदिन मिल रहे हैं। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। शनिवार को भी कोरोना के चार नए मामले सामने आए। इससे पॉजिटिव केसों का आंकड़ा बढ़कर 24 पहुंच गया है।
शनिवार को मिले पॉजिटिव केसों में सेक्टर-14 की 67 वर्षीय महिला और 71 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-7 से 65 वर्षीय महिला बुजुर्ग और बरानी खालसा की 16 वर्षीय छात्रा शामिल है। बता दें कि तीनों बुजुर्गों को कोरोना वैक्सीन की दोनाें डोज भी लगी हुईं हैं। जिले में अब तक 628903 लोगों के सैंपल लिए गए, जिनमें से 584837 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पिछले 24 घंटे में 1324 सैंपल लिए गए। जिले में अब तक 40074 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं, जिनमें से 39495 मरीज ठीक होकर घर चले गए। जिले में अब तक 555 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।
बाक्स
आज 31 केंद्रों पर होगा टीकाकरण
स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को छुट्टी के दिन भी 31 केंद्रों पर वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जाएंगी। इनमें नागरिक अस्पताल, सेक्टर-13 सीएचसी, सेक्टर-13 कालरा मार्केट, कुमार क्लीनिक सेक्टर-6, विश्वकर्मा मंदिर शिव कॉलोनी, प्रेमनगर, सनातन धर्म मंदिर प्रेमनगर, यूपीएचसी इंदिरा कॉलोनी, एचएपी मधूबन, पॉलिटेक्निक सेक्टर-16, यूपीएचसी वसंत विहार, असंध सीएचसी, घरौंडा सीएचसी, गगसीना पीएचसी, कुटेल पीएचसी, बरसत पीएचसी, चौरा पीएचसी, निगदु सीएचसी, एसडीएच नीलोखेड़ी, सग्गा पीएचसी, तरावड़ी सीएचसी, निसिंग सीएचसी, सांभली पीएचसी, जुंडला पीएचसी, इंद्री सीएचसी, ब्याना पीएचसी, खुखनी पीएचसी, कुंजपुरा सीएचसी, मधुबन पीएचसी, काछवा पीएचसी, घीड़ पीएचसी शामिल हैं।