फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 372 नए केस, 89 ने जीती जंग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिससे स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की परेशानी भी बढ़ गई है। बुधवार को 372 नए केस आए। राहत की बात यह है कि 89 संक्रमित मरीज ठीक हो गए हैं। नए संक्रमित 24 केस बाल भवन, 10 कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज, पांच सीएमओ कार्यालय, नागरिक अस्पताल, एफएसएल मधुबन, बिजली बोर्ड, डिलीवरी ब्वॉय, हरियाणा पुलिस के जवान, एनडीआरआई व विभिन्न बैंकों में मिले हैं।
1504 सक्रिय मरीज
उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 1504 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 2457 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। अब तक 662240 लोगों के सैंपल लिए गए। जिनमें 41785 पॉजिटिव केस सामने आए थे, 39725 मरीज ठीक होकर घर चले गए। अब तक 556 कोरोना मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को कोरोना के 372 नए केस आए हैं वहीं 89 मरीज ठीक हो गए हैं। लोगों से अपील है कि घबराएं नहीं बल्कि कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करें व जल्द टीका लगवाएं।
डॉ. योगेश शर्मा, सीएमओ करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें