फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका भेजने के नाम पर डॉक्टर से 34 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। अमेरिका भेजने और वर्क परमिट दिलाने के नाम पर चिकित्सक के साथ 34 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में न्यू चार चमन निवासी शैलेंद्र सुखीजा ने बताया कि उन्होंने सदर बाजार में अपना डेंटल क्लीनिक खोला है। उसकी रमेश व उमेश वासी सेक्टर 13 के साथ पहचान थी। वे लोगों को अमेरिका सहित अन्य देशों में भेजने का काम करते हैं। वह भी पत्नी व दो बच्चों के साथ अमेरिका जाना चाहता था। उसने आरोपियों से इस संबंध में बात की तो उन्होंने बताया कि उन्हें पत्नी व दो बच्चों के साथ अमेरिका भेज दिया जाएगा। वहां दो साल के लिए वर्क परमिट के अलावा अन्य व्यवस्था भी कराई जाएगी। इसके लिए 50 लाख रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में सौदा 47 लाख रुपये में तय हुआ। जब उसने आरोपी से कहा कि इतनी रकम उनके पास नहीं है तो उसने कहा कि आंबेडकर चौक स्थित एक बैंक में उनकी पहचान है। वहां उनका प्रॉपर्टी पर लोन हो जाएगा, जिसे बाद में अदा किया जा सकता है। वह उनकी बातों में आ गया और आरोपियों ने उसकी प्रॉपर्टी पर करीब 20 लाख 57 हजार रुपये का लोन करवा यह राशि किसी अपने खाते में ट्रांसफर करवा ली। यहीं नहीं अलग-अलग समय पर वह नकद राशि भी देता रहा। इसी बीच आरोपियों ने उससे पासपोर्ट ले लिया और कुछ कागजातों पर हस्ताक्षर भी कराए। 2017 में तय हुए इस सौदे व करीब 34 लाख रुपये की रकम देने के करीब एक साल तक भी आरोपी ने विदेश नहीं भेजा। उसे किसी न किसी बहाने टालते रहे। फिर लॉकडाउन शुरू हो गया। इसके बाद मामले को लेकर कई बार पंचायत भी की गई। बाद में आरोपियों ने यह राशि वापस देने से ही इनकार कर दिया। यहां तक कि उसे जान से मारने की धमकी दी जाने लगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें