फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मंडी से 2500 गेहूं के कट्टे गायब, 10 आढ़तियों के लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
- गेहूं गायब होने की घटना पर एसडीएम ने सरकारी खरीद एजेंसियों को भी जांच के दायरे में लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा (करनाल)। नई अनाज मंडी के 2500 गेंहू के कट्टे गायब होने पर 10 आढ़तियों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। एसडीएम ने सरकारी खरीद एजेंसियों को भी जांच के दायरे में लिया है। कुछ दिन पहले एसडीएम अदिति ने नई अनाज मंडी का निरीक्षण किया था। जिसमें 2500 गेहूं के कट्टे कम मिले। गेहूं गायब होने के बाद मंडी के 12 से 13 आढ़ती जांच के दायरे में आ गए थे। प्राथमिक जांच के बाद एसडीएम ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को 10 आढ़तियों के लाइसेंस निलंबित कर दिए।
विज्ञापन


सरकारी गेहूं गायब होने के बाद एसडीएम ने मार्केट कमेटी और सरकारी खरीद एजेंसी हैफेड व खाद्य आपूर्ति विभाग की भी जांच शुरू कर दी है। मंडी से गायब हुआ ज्यादातर गेहूं हैफेड का है। एसडीएम की सख्ती के बाद आढ़ती उत्तर प्रदेश से गेहूं मंगवा कर स्टॉक पूरा करने में जुटे हैं। मंडी में उत्तर प्रदेश से लाए गए गेहूं की कई ट्रॉलियां पकड़ी गईं, लेकिन मार्केट कमेटी ने इस मामले में कार्रवाई नहीं की। ऐसे में अब मार्केट कमेटी की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। एसडीएम आदिति ने बताया कि अनाज मंडी में गेहूं के कट्टे कम होने की सूचना मिली थी। जांच के दौरान गेहूं के 2500 कट्टे कम मिले थे। जिस पर 10 आढ़तियों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें