माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने दूसरे दिन भी शराब के अवैध कारोबार में लिप्त 17 आरोपी, सट्टा खाईवाली करते 16 और एनडीपीसी एक्ट के तहत 850 ग्राम गांजा पत्ती के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शराब कारोबार में संलिप्त आरोपियों के कब्जे से 139 बोतल शराब और सट्टा खाईवाली करते आरोपियों से 43100 रुपये की नकदी बरामद की। सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एक दिन पहले पुलिस ने शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त 10 और सट्टा खाईवाली करते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
स्पेशल यूनिट असंध व सीआईए वन की टीम के सहयोग से असंध की टीम ने अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से 23 बोतल शराब, थाना इंद्री की टीम ने दो आरोपियों से 15 बोतल, थाना सदर की टीम ने दो आरोपियों से 16 बोतल, थाना मधुबन की टीम ने तीन आरोपियों से 26 बोतल, थाना निसिंग की टीम ने तीन आरोपियों से 24 बोतल, थाना निगदू की टीम ने एक आरोपी से आठ बोतल, थाना रामनगर की टीम ने एक आरोपी से नौ बोतल, थाना सेक्टर-32-33 की टीम ने एक आरोपी से 10 बोतल और थाना तरावड़ी की टीम ने एक आरोपी से आठ बोतल अवैध शराब बरामद की।
जुआ अधिनियम के तहत थाना बुटाना की टीम ने एक, थाना शहर की टीम ने छह, थाना मूनक की टीम ने पांच, थाना निगदू, निसिंग, रामनगर और असंध की टीम ने एक-एक आरोपी को गिरफ्तार किया। वहीं गांजा पत्ती के साथ आरोपी सुखबीर वासी नीलोखेड़ी को एंटी नारकोटिक्स सेल के एएसआई विकास की अध्यक्षता में उसी के क्षेत्र से गिरफ्तार किया। इस आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। ब्यूरो