एनटीए की ओर से सैनिक स्कूल में कक्षा छठी और नौंवी में दाखिला लेने के लिए परीक्षा आयोजित की गई। 1590 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 309 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के लिए जिले में 4 परीक्षा केंद्र बनाए गए। इनमें प्रताप पब्लिक स्कूल सेक्टर-6, डीपीएस कर्ण लेक, टैगोर बाल निकेतन सेक्टर-6, ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल दरड़ शामिल हैं। इन केंद्रों पर कुल 1899 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी लेकिन 1590 ही परीक्षा देने पहुंचे। इस दौरान कक्षा छठी के लिए 1431 बच्चों में से 1205 बच्चे पहुंचे और 226 अनुपस्थित रहे। वहीं, कक्षा नौंवी के लिए 468 में से 385 ने परीक्षा दी और 83 नदारद रहे।
12 बजे ही दे दिया प्रवेश
परीक्षा केंद्रों में दोपहर 1.30 बजे बच्चों का प्रवेश होना था लेकिन लगातार चल रही बारिश के कारण बच्चों को परीक्षा केंद्रों के अंदर 12 बजे से पहले ही प्रवेश दे दिया गया। परीक्षा 2 से 5 बजे तक आयोजित की गई।
बारिश में भी परीक्षा दिलवाने पहुंचे अभिभावक
सुबह से हो रही बारिश के बावजूद अभिभावक बच्चों की परीक्षा दिलवाने पहुंचे। केंद्रों के बाहर अभिभावक और बच्चों की भीड़ रही। इस दौरान अभिभावक गाड़ी में बैठ कर व छातों का सहारा लेकर बारिश से बचते नजर आए।