फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

63 केंद्रों पर 37600 अभ्यर्थियों में से 15471 ने दी पुलिस भर्ती परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से पुलिस पुरुष कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा करवाई गई। जिसमें दो सत्रों में 37600 अभ्यर्थियों में से 15471 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा के लिए 63 केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा नकल रहित और शांतिपूर्वक करवाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। केंद्रों पर तैनात स्टाफ के साथ-साथ अभ्यर्थियों पर सीसीटीवी कैमरे ने भी नजर रखी। जिला उपायुक्त निशांत कुमार यादव व पुलिस कप्तान गंगा राम पूनिया ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए सीसीटीवी कैमरों के कंट्रोल रूम, जैमरों के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिला उपायुक्त ने बताया कि परीक्षा को लेकर 63 केंद्र बनाए गए हैं। 2 नवंबर तक परीक्षाएं होनी हैं। पहले दिन सुबह 10:30 से 12 बजे की परीक्षा में 18800 अभ्यर्थियों ने परीक्षा देनी थी जिनमें से 11,166 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। शाम के सत्र में 18800 अभ्यर्थियों में से 7837 ने परीक्षा दी जबकि 10963 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

समय से पहले केंद्र पर पहुंचे अभ्यर्थी
परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थी देर होने के डर से समय से पहले ही केंद्रों पर पहुंच गए जहां गेट पर ही बायोमीट्रिक हाजिरी लगवाते हुए जांच प्रक्रिया हुई। परीक्षार्थी को एडमिट कार्ड के अलावा अन्य सामान ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। केंद्रों पर तैनात स्टाफ के साथ-साथ अभ्यर्थियों पर सीसीटीवी कैमरे ने भी नजर रखी। वहीं रोडवेज विभाग की ओर से अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन

जैमर की वजह से इंटरनेट रहा ठप
परीक्षा केंद्रों में जैमर लगाए गए थे इस कारण केंद्रों के आसपास मोबाइल सिग्नल बाधित रहे। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इंटरनेट न चलने की स्थिति में लोग ऑनलाइन भुगतान नहीं कर पाए जिससे लोगों का व्यवसाय भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें