फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कनाडा के स्टडी वीजा के नाम पर 15.47 लाख हड़पे

Sat, 01 Mar 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। कनाडा में स्टडी वीजा पर भेजने के नाम पर 15.47 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती को कनाडा के कॉलेज का ऑफर लेटर भी थमा दिया था, लेकिन रकम लेने के बाद आगामी प्रक्रिया पूरी नहीं की। थाना सिविल लाइन पुलिस ने पंजाब के एजेंट सहित दो लोगों पर केस दर्ज किया है।

शिकायत में बाली जी कॉलोनी कैथल निवासी तमन्ना रानी ने बताया कि उन्होंने पंजाब के गुरदासपुर निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ हैरी को कनाडा के लिए स्टडी वीजा की फाइल दी थी।
विज्ञापन


वीजा लगवाने के लिए 16 लाख रुपये में बात तय हुई थी। इसमें एंबैसी की फीस, मेडिकल फीस और ट्यूशन फीस भी शामिल थी। जीआईसी खाता खुलने के बाद आरोपी ने जुलाई 2023 में उन्हें ओंटारियो के नियागेर कॉलेज का ऑफर लेटर दिया।

इसके बाद मोहाली के अस्पताल में उनका मेडिकल करवाने के बाद आरोपी ने 6.47 लाख रुपये जीआईसी खाते में डलवाए। इसके बाद उनकी बायोमेट्रिक नहीं कराई तो उनके मामा और पिता ने आरोपी को कॉल किया तो उसने और राशि की मांग की। ्

इसके बाद उसे नौ लाख रुपये और दे दिए। कैथल में नकद राशि लेने के दौरान आरोपी ने बताया कि उसका कुरुक्षेत्र में बस अड्डे के सामने न्यू होम ओवरसीज के नाम से कार्यालय है। इसके बाद भी जब आगामी प्रक्रिया नहीं हुई तो वे उसके कुरुक्षेत्र गए। वहां आरोपी का कार्यालय बंद मिला।
विज्ञापन


आसपास से पूछने पर पता चला कि ऑफिस दो दिन से बंद है आरोपी यहां से कहीं चला गया है। बाद में उन्होंने जांच की तो उनके जीआईसी खाते से भी 6.47 लाख रुपये आरोपी निकलवा चुका थाष आरोप है कि धोखाधड़ी में आरोपी का दोस्त पंकू भी शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें