फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हादसे में घायल युवक से पूछताछ करेगी पुलिस

Sat, 01 Mar 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंजपुरा। एक सप्ताह पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक की पीजीआई रोहतक में मौत होने के बाद अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के केस दर्ज कर लिया है। पुलिस उस युवक से भी पूछताछ करेगी जो घटना के समय मृतक के साथ था। मृतक के परिजनों ने साथी युवक घटना को छुपाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शिकायत में गांव कुंजपुरा निवासी जोगिंदर ने बताया कि उनका बेटा पारस करनाल में राजेश के पास ट्रक ड्राइवरी करता था। वह 22 फरवरी को घर नहीं लौटा। तलाश करने पर उसकी कोई जानकारी नहीं मिली। इसके दो दिन बाद कुंजपुरा थाने में उन्होंने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस दौरान उन्हें पता चला कि 22 फरवरी की रात करीब 11 बजे नेवल हवाई पट्टी के पास एक युवक सड़क हादसे में घायल हो गया था।

उसे करनाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया थाष हालत गंभीर होने के कारण उसे रोहतक पीजीआइ रेफर कर दिया गया। अस्पताल में पता चला कि सड़क हादसे में घायल युवक उसका बेटा पारस है। बेटे के घायल होने की सूचना पर पैसे का इंतजाम करके वे रोहतक पीजीआई पहुंचे, जहां 26 फरवरी को उसके बेटे की मौत हो गई।
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना के समय पारस के साथ गांव का सेंकी नमाज था। उने घटना की कोई जानकारी नहीं दी। ऐसे में उन्हें उसी युवक पर शक है। थाना प्रभारी महावीर का कहना है कि युवक से पूछताछ की जाएगी। जिस ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को टक्कर मारी थी वह करनाल के ही सेक्टर-32 थाना में खड़ी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें