मतदान से पहले शनिवार को कस्बे में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर उपस्थिति दर्ज करवाई। वहीं रिटर्निंग अधिकारी अदिति ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। स्ट्रांग रूम भी विद्यालय में ही बनाया गया, जहां से सभी मतदान केंद्रों पर ईवीएम सहित चुनाव सामग्री भेजी गई। उन्होंने बताया कि विभिन्न छह स्कूलों में 14 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर एक-एक ईवीएम चेयरमैन पद के चुनाव के लिए है, जबकि दूसरी ईवीएम में वार्ड के पार्षद हेतु मतदान किया जा सकेगा।
वार्ड पांच और सात में होगी एक-एक ईवीएम
वार्ड नंबर पांच और सात में सर्वसम्मति से पार्षद चुनने के कारण महज चेयरमैन की वोटिंग के लिए एक-एक ईवीएम ही रखी जाएगी। रविवार की सुबह छह बजे माक ड्रिल होगी। इसके बाद सात बजे वोटिंग प्रारंभ की जाएगी, जो शाम छह बजे तक चलेगी।
संवेदनशील श्रेणी में रखे गए दो वार्ड
निसिंग के थाना प्रभारी अजायब सिंह ने बताया कि वार्ड नंबर 8 और 11 को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। जिस पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। चुनाव को लेकर शराब की बिक्री पर पहले ही रोक लगा दी गई है। वहीं निसिंग में आवागमन की सभी सड़कों को सुरक्षा की लिहाज से सील कर दिया गया है।