फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के 14 नए मरीज मिले, आंकड़ा पहुंचा 213

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले में मंगलवार को डेंगू के 14 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही जिले में डेंगू पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 213 पहुंच गया। इनमें अकेले करनाल शहर में 115 डेंगू के केस शामिल हैं। इसके अलावा इंद्री और निसिंग में 23-23, असंध में छह, नीलोखेड़ी में चार, तरावड़ी में आठ, घरौंडा में 10, कुंजपुरा में 22 और बल्ला में दो मामले मिल चुके हैं। ग्रामीण क्षेत्र की तुलना में शहर में डेंगू के केस बढ़ते जा रहे हैं। इसके बाद निसिंग और इंद्री क्षेत्र में डेंगू के केस सबसे अधिक हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक 356344 घरों में जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लार्वा की जांच की है। इनमें से 6562 घरों में डेंगू के लार्वा मिले हैं और 3885 घरों के मालिकों को नोटिस जारी किया गया है। फिर भी डेंगू के लार्वा लोगों के घरों और दफ्तरों में मिल रहे हैं। सीएमओ डॉ. योगेश शर्मा का कहना है कि डेंगू से बचने के लिए घरों और दफ्तरों के आसपास पानी इकट्ठा न होने दें। वहां पर डेंगू का लार्वा न पनपने दें। डेंगू मरीजों के लिए सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में हर प्रकार की सुविधा है। दूसरी ओर नगर निगम की ओर से मंगलवार को शहर के कई इलाकों में फॉगिंग कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें