फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 14 केस मिले, 29 मरीज हुए ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमितों की संख्या घटती जा रही है। रविवार को कोरोना के 14 केस आए। वहीं 29 मरीज ठीक हुए। सीएमओ डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि जिले में कोरोना के 185 सक्रिय केस हैं। अब तक 595 पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 1482 सैंपल लिए गए। जिले में अब तक 714130 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। अब तक 47986 पॉजिटिव केस सामने आए थे, जिनमें से 47206 मरीज ठीक होकर घर चले गए।
विज्ञापन

3124 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
जिले में रविवार को 20 जगहों पर वैक्सीनेशन किया गया। इस दौरान 216 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। अभी तक जिले में 2221745 डोज लग चुकी है। इनमें 1263849 को पहली डोज लगी है। 947053 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई है। 10843 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई है। 80980 डोज किशोर-किशोरियों को लग चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें