फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैट बेचने के नाम पर 12 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। फ्लैट बेचने के नाम पर 12 लाख रुपये की ठगी करने पर एक व्यक्ति के खिलाफ सेक्टर-32, 33 थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित ने शिकायत पहले भी एसपी को दी थी। आरोपी ने रुपये वापस करने की बात कही थी लेकिन अब वह रुपये देने से मना कर रहा है। पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-9 निवासी विनोद कुमार ने बताया कि सुशील मेहता ने एक कंपनी के नाम से फ्लैट बेचने का विज्ञापन छपवाया था। आरोपी ने फर्जी जमीन दिखाकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी की है। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के पहले भी मामले दर्ज हैं। उसने फ्लैट देने के नाम पर 12 लाख रुपये ठग लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ पहले भी एसपी को 26 जुलाई 2021 को शिकायत दी थी। यह शिकायत इकोनॉमिक सेल में मार्क हुई थी। जिसका आईओ सुल्तान सिंह था और इकोनॉमिक सेल में सुशील मेहता ने अपना दोष कबूल कर लिया था। उसने बयान में एक महीने का लिखित समय लेकर 5 सितंबर 2021 से पहले रुपये देने का वादा किया था। इस कारण उसकी शिकायत इकोनॉमिक सेल में दाखिल कर दी गई थी लेकिन अब सुशील मेहता अपने बयानों से मुकर गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें