फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का अपहरण कर मांगे दो लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
अर्जुन नगर से एक युवक बरेली में अपनी प्रेमिका के कागजात लेने के लिए गया था, जहां अज्ञात व्यक्तियों ने उसका अपहरण कर लिया और प्रेमिका उसके घर पर फोन करके अपहरणकर्ताओं द्वारा 2 लाख रुपये मांगे जाने की जानकारी दे रही है। पुलिस ने युवक के पिता की शिकायत पर अपहरण कर फिरौती मांगने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रमेश ने बताया कि उसका छोटा भाई रवि 24 सितंबर को दोपहर 12 बजे घर घर में रमेश कुमार को बोलकर गया कि वह जिस लड़की से प्यार करता है। उसका आधार कार्ड तथा अन्य प्रपत्र लेने बरेली जा रहा है। उसके मना करने के बाद भी वह चला गया। जिसका आज तक कोई अता-पता नहीं है। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है, लेकिन बरेली की जिस लड़की से मिलने की कह कर वह घर से गया था, वह लड़की लगातार उन्हें फोन करके कह रही है कि रवि का किसी ने अपहरण कर लिया है। रवि के फोन से ही उक्त लड़की के पास फोन आ रहे हैं कि दो लाख रुपये दे दो वरना रवि को मार देंगे। जब उसके भाई पिंकू ने लड़की को कहा कि वे अपहरणकर्ताओं को कहें कि वे सीधे उन्हें ही फोन करें। लेकिन लड़की ने ऐसा करने से मना कर दिया। जब उसके भाई ने उस लड़की को अपहरणकर्ता के साथ हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग भेजने को कहा तो उसने रिकॉर्डिंग भी नहीं भेजी। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें