फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर ईंट और कस्सी से हमला, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। युवक पर ईंट व कस्सी से हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव मटौर निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि 8 जनवरी को वह अपने चाचा देवा के घर से आने के बाद घर के बाहर नाली को साफ कर रहा था। इसी बीच सोनू उससे अपशब्द कहने लगा।
विज्ञापन

आपस में कहासुनी होने पर सोनू ने उसे ईंट मारी और कस्सी से उस पर हमला कर दिया। इसके बाद चंद्रभान वहां आ गया, उक्त व्यक्ति ने भी उसके साथ मारपीट की। कुछ आस पड़ोस के लोगों ने बीच-बचाव करते हुए उसे छुड़वाया। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें