फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप से पेट्रोल डलवाकर निकल रहे किसान पर की दो युवकों ने फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान सेवा केंद्र थेह बुटाना के निकट स्थित पेट्रोल पंप से सोमवार की सुबह गाड़ी में तेल डलवाकर निकले मस्तगढ़ निवासी किसान की गाड़ी पर अज्ञात बाइक सवार युवकों ने फायरिंग कर दी। किसान ने गाड़ी के अंदर नीचे बैठकर किसी तरह जान बचाई। इससे पहले की फायरिंग की आवाज सुनकर लोग पहुंचते, हमलावर फरार हो गए। फायरिंग से गाड़ी के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव मस्तगढ़ निवासी किसान मालक सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब 7 बजकर 45 मिनट पर थेह बुटाना किसान सेवा केंद्र में था। वहां से अपनी गाड़ी में पेट्रोल पंप से तेल डलवाकर निकलने लगा तो 6-7 अज्ञात व्यक्ति आ धमके, जिसमें से एक बाइक पर सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने अपने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। दोनों ने पेट्रोल पंप से कुछ ही दूरी पर बिना किसी कारण से उसके ऊपर फायरिंग कर दी, जो उनकी गाड़ी में लगी और शीशे टूट गए। उसने किसी तरह से गाड़ी में नीचे लेटकर जान बचाई।
उसने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों से उसकी दुश्मनी है। रविवार को भी लड़ाई हुई थी। ऐसे में आशंका है कि उन्होंने ही वारदात को अंजाम दिया है। फायरिंग की सूचना पर डीएसपी गुहला किशोरी लाल अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने गोलियों के खोल भी बरामद किए।
विज्ञापन

मालक सिंह ने बताया कि उसे जिन लोगों पर शक है, उनमें अमरेंद्र सिंह, मुखत्यार सिंह, काबल सिंह, गुरनाम सिंह, अमरीक सिंह, विक्की व गांव मेघा माजरा निवासी भजन सिंह शामिल हैं, जिनके खिलाफ गुहला थाना में शिकायत दी गई है। गुहला थाना प्रभारी शिव कुमार सैनी ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
उधर, दूसरे पक्ष के गुरनाम सिंह ने आरोपों को बेबुनियाद और पूर्वाग्रह से प्रेरित बताया है। कहा कि वे गत दिवस से ही अस्पताल पटियाला में हैं, जहां पर मुखत्यार सिंह का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें