फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर व रेहड़ी चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंटर और रेहड़ी चुराने के दो अलग-अलग मामलों में थाना पूंडरी व ढांड पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। उनके कब्जे से कैंटर और रेहड़ी बरामद हुई।
विज्ञापन

एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि सतपाल निवासी जाजनपुर हाल निवासी पुरानी अनाज मंडी ढांड की शिकायत पर थाना ढांड में दर्ज मामले के अनुसार वह पुरानी अनाज मंडी ढांड चौबारे से 23 अक्टूबर की रात को अज्ञात व्यक्ति उसकी रेहड़ी चोरी करके ले गए। थाना ढांड पुलिस ने मामले की जांच करते हुए 23 वर्षीय आरोपी संदीप निवासी ढांड को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से रेहड़ी बरामद कर ली है। इसी प्रकार दूसरे मामले में मनीष निवासी मूंदड़ी की शिकायत पर थाना पूंडरी में दर्ज मामले के अनुसार 23 अक्तूबर की रात को उसके चाचा नसीब ने अपनी कैंटर को सोसायटी के अंदर खड़ा किया था। जहां से अज्ञात व्यक्ति कैंटर को चोरी कर ले गया। थाना पूंडरी पुलिस ने मामले की जांच करते हुए 34 वर्षीय आरोपी अरशद निवासी सैदपुर यूपी को गिरफ्तार कर किया है। आरोपी के कब्जे से आयशर कैंटर भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें