फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक महिला की मौत, छह लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल-सजूमा रोड पर वीरवार शाम हुई ऑटो-कार की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। जबकि छह से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कैथल-सजूमा रोड पर गांव सिल्लाखेड़ा के निकट एक कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो में सवार महिलाओं व अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान घटना स्थल पर काफी लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस व एंबुलेंस को दी। सूचना मिलने के बाद जिला अस्पताल से स्वास्थ्य कर्मी गाड़ी लेकर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने गांव कुतुबपुर निवासी बालो देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं इसी गांव से सीतो देवी व राजबाला, गांव धुंधरेहड़ी निवासी रामनिवास व सोनू, दिवाल अपनी रिश्तेदारी में जा रहे पंजाब के गांव सागरा निवासी बिंद्रो देवी व शुभम का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस और घायलों के परिजनों को दे दी। इसके बाद गांव कुतुबपुर, दिवाल व दुंधरेहड़ी से काफी लोग अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें