कैथल। ड्यूटी दौरान पुलिस टीम से बदसलूकी करने वाली महिला आरोपी को पुलिस ने काबू किया है। पीआरओ प्रदीप ने बताया कि नौ मई को दोपहर के समय थाना तितरम पुलिस के एचसी रविंद्र कुमार व सुरक्षा एजेंट एसआई महताब सिंह की टीम ने गांव तितरम के खेत स्थित एक मकान में दबिश देकर 36 बोतल देसी व सात बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की थी।
उस दौरान घर के सदस्य कुलदीप, जितेंद्र व बीरमती ने पुलिस कर्मचारियों के साथ बदसलूकी करके सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाई थी। इस बारे में थाना तितरम में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने अब महिला आरोपी तितरम निवासी बीरमती को गिरफ्तार किया है। मामले में पहले ही दो नामजद आरोपी जितेंद्र व कुलदीप को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।