फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर 50 लाख रुपये की ठगी की आरोपी महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कैथल निवासी एक व्यवसायी को रेप केस में फंसाने की धमकी देकर लाखों रुपये नकदी हड़पने के मामले में वांछित महिला आरोपी को सीआईए-1 पुलिस ने डेराबस्सी पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है। महिला के कब्जे से एक गाड़ी, मोबाइल फोन तथा 9 हजार रुपये की नकदी बरामद की है।
विज्ञापन

एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि ढांड रोड, मॉडल टाउन कैथल निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर थाना सिविल लाइन में दर्ज मामले के अनुसार उसने वर्ष 2015 से चंडीगढ़ में रहना शुरू किया था। वह सेक्टर 22 में मोबाइल खरीदने व बेचने का काम करता था। इस दौरान 16 दिसंबर 2017 को वह अपने दोस्तों के साथ होप हाईवे क्लब गया था। जहां उसकी मुलाकात इस महिला से हुई, जो क्लब में काम करती थी, उसने उसे बता दिया था कि वह शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। इसके बावजूद वह उसके घर आई। उसने कुल 50 लाख रुपये आरोपी महिला को दिए। यह अधिकतर राशि नकद किसी दोस्त या रिश्तेदार के माध्यम से दिए। इस महिला के भाई व भाभी उस पर दबाव डालने लगे कि उसके साथ शादी करे, अन्यथा वे उसके खिलाफ झूठा केस दर्ज करवा देंगे। यह महिला कैथल भी आई और उससे मिलने की जिद की। बाद में इस महिला ने अपनी व व्यवसायी की फोटो उसकी पत्नी को भेज दिए। पुलिस ने महिला सहित उसके भाई व भाभी के खिलाफ केस दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने पंजाब के डेराबस्सी शक्ति नगर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें