फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बारिश से भीगा गेहूं, गर्मी से मिली राहत

Fri, 28 Apr 2023 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल/राजौंद। वीरवार की दोपहर के बाद मौसम में आए बदलाव के बाद मौसम सुहावना हो गया। सायं के समय हलकी बूंदाबांदी भी हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। उधर, राजौंद में बारिश से कई किसानों व आढ़तियों की सांसे अटक कर रह गई। अनाज मंडी में कई गेहूं से भरी बोरियां भी भीग गईं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस समय खेतों में गेहूं का सीजन लगभग समाप्त हो गया है। अनाज मंडियों में ही गेहूं अभी उठान के इंतजार में है। तूड़ा बनाने का काम खेतों में चल रहा है। मौसम में आए बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली। देर रात तक तेज आंधी चलने की भी संभावनाएं जताई जा रही थी।

उधर, राजौंद में शाम चार बजे के बाद मौसम में अचानक परिवर्तन हुआ और हल्की बारिश शुरू हो गई। इससे किसानों व आढ़तियों की सांसे अटक कर रह गई। दरअसल, हजारों क्विंटल गेहूं खुले आसमान के नीचे मंडियों में पड़ा है। हालांकि शाम को बारिश ज्यादा नहीं हुई। आसमान में काले बादल जहां छाए हुए हैं वहीं बरसात होने की भी पूरी पूरी आशंका बनी हुई है। मंडी में एक ही शेड है और शेड के अलावा खुले में भी गेहूं हजारों क्विंटल पड़ा है। इसके अलावा राजौंद जाखौली सेरधा में तो शेड भी नहीं है। वहां और भी ज्यादा नुकसान हो सकता है। इस बारे रजौन अनाज मंडी के आढ़ती राजेश कुमार, महिपाल राणा, भीम सिंह, जॉनी राणा ने बताया कि यदि रात को ज्यादा बरसात हुई तो खुले में पड़ी हुई गेहूं को काफी नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें