फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं के भंडार में किया जा रहा है पानी का छिड़काव

विज्ञापन
Water sprinkling is being done in wheat stock - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ढांड के अधिकारियों द्वारा सोलूमाजरा स्थित गोदामों में गेहूं के कट्टों पर पानी का छिड़काव करवाया जा रहा है। जिसे भारतीय किसान संघ के प्रदेश प्रवक्ता रणदीप आर्य ने मौके पर जाकर पकड़ लिया। आर्य ने तत्काल इसकी सूचना ढांड पुलिस को दी। मौके पर पहुंची ढांड पुलिस ने पंप और पाइप को कब्जे में ले लिया है। पानी का छिड़काव करने वाले चौकीदार अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। आर्य ने बताया कि उन्हें पिछले काफी दिनों से सरकारी गोदाम में गेहूं के कट्टों पर पानी छिड़कने की शिकायतें मिल रही थीं। शुक्रवार रात सूचना मिलते ही मौके पर रंगे हाथों पानी का छिड़काव करते हुए चौकीदारों को देखा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारियों द्वारा इस प्रकार का घटिया किस्म का कार्य करना लाखों गरीब लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। जिस गेहूं के कट्टों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा था, उन्हें अगले ही दिन सरकारी राशन डिपो पर गरीबों को बांटा जाना था। आर्य ने बताया कि इसकी सूचना विभाग के उच्चाधिकारियों को तुरंत दी गई थी। लेकिन इतना समय बीत जाने के बाद ना तो विभाग के अधिकारियों ने कोई कार्रवाई की है और न पुलिस ने मामले की गहनता से पूछताछ कर कोई कार्रवाई अमल मेें लाई है। जिससे मालूम होता है कि निचले स्तर के अधिकारियों को उच्च स्तर के अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त है। जिससे वो इस प्रकार के कार्य को बेखौफ अंजाम दे रहे है।
आर्य ने कहा कि उन्होंने खाद्य आपूर्ति विभाग हरियाणा निर्देशक चंडीगढ़ को भी पत्र लिखकर कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भ्रष्टाचार फैलाने वाले ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन

ढांड थाना प्रभारी जय भगवान ने बताया कि मौके से पंप और पाइप को कब्जे में ले लिया गया है और जांच जारी है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर प्रजा सिंह ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है और न ही गेहूं पर पानी डाला जा रहा था। जो शिकायत की गई है वह झूठी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें