फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज डिपो के ट्रेनिंग स्कूल में हैवी लाइसेंस बनवाने के लिए 5 महीने का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
हैवी वाहन चलाने का शौक रखने वाले युवाओं में रोडवेज डिपो के ट्रेनिंग स्कूल में लाइसेंस बनवाने के लिए होड़ मची हुई है। युवाओं की संख्या अधिक होने के कारण ट्रेनिंग लेने के लिए इच्छुक युवाओं को पांच महीने तक का इंतजार करना पड़ रहा है। उसके बाद ही उनका ट्रेनिंग वाली सूची में नाम आ रहा है। मौजूदा समय में जिले के 1140 के करीब युवा ट्रेनिंग लेने के लिए प्रतीक्षा सूची में शामिल हैं।
विज्ञापन

युवा राजेंद्र, संदीप, मनीष व गौरव ने बताया कि मौजूदा समय में हैवी लाइसेंस बनवाने के लिए पांच महीने की वेटिंग चल रही है। इसके चलते युवाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि विभाग को बैच बढ़ा देने चाहिए, ताकि ज्यादा से ज्यादा युवा ट्रेनिंग लेकर हैवी लाइसेंस बनवा सकें। रोडवेज डिपो ने वर्ष 2016 में ड्राइविंग स्कूल शुरू किया था। उस समय केवल एक या दो महीने की वेटिंग रहती थी। अब औसतन पांच से छह महीने की वेटिंग चल रही है। कैथल डिपो में अब तक 17 हजार 875 के करीब युवा हैवी लाइसेंस बनवा चुके हैं।
वर्ष 2017 में शुरू हुआ था ऑनलाइन पंजीकरण
डिपो के ड्राइविंग स्कूल में पंजीकरण के लिए पहले कागजी कार्रवाई में काफी समय लगता था। 2017 में रोडवेज ने ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किया। अब प्रशिक्षणार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होता है। इसकी फीस भी ऑनलाइन ही भरी जाती है। जनरल श्रेणी के प्रशिक्षणार्थियों की 3540 रुपये फीस है। अनुसूचित श्रेणी के युवाओं की 1770 रुपये फीस है।
विज्ञापन

गर्मियों में दो बैच शुरू होने के बाद वेटिंग सूची में आएगी कमी
ट्रेनिंग स्कूल इंचार्ज कुलदीप ने बताया कि 11 जनवरी से अब नया बैच शुरू किया गया है। जो कि 14 फरवरी तक चलाया जाएगा। गर्मियों के मौसम में दो बैच शुरू कर दिए जाएंगे। इससे युवाओं की वेटिंग सूची में कमी आएगी। रोडवेज विभाग के ड्राइविंग स्कूल में गर्मियों में दो बैच व सर्दियों में एक बैच को प्रशिक्षण दिया जाता है। गर्मियों में सुबह सात से एक पहली और दूसरी शिफ्ट एक से आठ बजे तक होती है। सर्दियों में एक ही शिफ्ट होती है, जो 9 से पांच बजे तक चलती है। 140 युवाओं को सर्दियों में व 280 को गर्मियों में ट्रेनिंग दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें