फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क टूटने से ग्रामीणों को हो रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
खंड सीवन के गांव फिरोजपुर से रसूलपुर तक जाने वाली सड़क टूटने से ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। सड़क की मरम्मत न होने से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 5 सालों से इस सड़क की सुध किसी ने नहीं नहीं ली है। सड़क की हालत ऐसे हो गई है कि इस पर वाहन चलना तो दूर की बात है पैदल तक नही चला जा सकता है। इसके कारण से ग्राम वासियों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन के अधिकारियों से सड़क की मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन

कृष्ण, पायलट, हवा राम, जस्सी, जीतू, धर्मा, रणधीर सिंह, राजेश मोगा व अन्य ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या पिछले काफी सालों से है और इस समस्या बारे में उन्होंने कई बार अधिकारियों से मिलकर उन्हें भी समस्या को दूर करने के लिए आवेदन किया है, परंतु आज तक भी इस समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना था कि इस सड़क का टेंडर एक साल पहले पास हुआ था, परंतु संबंधित ठेकेदार एक साल से इस सड़क पर कोई कार्य नहीं कर रहा, जबकि उसका टेंडर का समय भी समाप्त हो गया है। इसलिए ठेकेदार की लापरवाही के कारण ग्राम वासियों को भारी परेशानी आ रही है।
एसडीओ गुलाब सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आ गया है। इस सड़क का टेंडर पिछले साल का पास हुआ है, परंतु ठेकेदार काफी समय से इस सड़क पर काम नहीं कर रहा। जिसकी वजह से ग्रामीणों को परेशानी आ रही है। हमारे संज्ञान में मामला आने के बाद हमने ठेकेदार को नोटिस जारी कर दिया है अगर जल्दी सड़क निर्माण शुरू नहीं होता है तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें