कलायत। हाल ही में घोषित 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में प्रदेश में आठवां स्थान हासिल करने वाली छात्रा लक्षिता के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इससे पूर्व लक्षिता के साथ अन्य टॉपर बच्चों अंकुश काला, अंकुश देवी, अंजलि, सुजल, मीनू, अंजू व सपना मान को खुली जीप में करीब 30 किलोमीटर के क्षेत्र में विजयी जुलूस निकाला गया।
एचवीएम ग्लोबल स्कूल के प्रांगण से इसकी शुरुआत हुई। स्कूल की और से लक्षिता को 11 हजार रुपये व जिले में पांचवां स्थान हासिल करने वाले अंकुश काला को 5100 रुपये का पुरस्कार दिया गया।
मुख्यातिथि जिला पार्षद व पूर्व मंडी प्रधान विजेंद्र सहारण कौलेखां ने बच्चों को सम्मानित किया।
लक्षिता ने कहा कि उसने अपनी मां की शिक्षा से प्रेरणा लेकर ही अपना भविष्य तय किया है। लक्षिता का मानना है कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी जरूरी हैं।
इस मौके पर लक्षिता ने कहा कि वह अपने जीवन में सीबीआई अफसर बनना चाहती है। बच्चों का काफिला गांव कुराड से कोयल, धनौरी, बरटा, सांगण, हरिपुरा, सिणंद, दुब्बल होते हुए वापस कुराड पहुंचा। एचवीएम स्कूल के निदेशक देवेंद्र कौशिक व प्रधानाचार्या गुरुदीप रानी ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया।