फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पेंटिंग प्रतियोगिता में नैंसी और वर्षा को पहला स्थान

Thu, 25 May 2023 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
ढांड। तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय कन्या उच्च विद्यालय ढांड में कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान हुई पेंटिंग प्रतियोगिता में नैंसी और वर्षा प्रथम रहीं। स्लोगन प्रतियोगिता में अंजू कसाना और मनप्रीत अव्वल रहीं। भाषण प्रतियोगिता में सिम्मी को पहला स्थान मिला।
विज्ञापन

हिंदी अध्यापक रोशन लाल पंवार ने बताया कि कक्षा 6 से 8 वर्ग के पेंटिंग में नैंसी प्रथम, जैस्मीन व करुण द्वितीय और परिधी व मुस्कान तृतीय स्थान पर रहीं। नौवीं व दसवीं में वर्षा प्रथम, बालिका व खुशी द्वितीय और शगुन व ज्योति तृतीय स्थान पर रही। स्लोगन प्रतियोगिता में छह से आठ में अंजू कसाना प्रथम, नैना द्वितीय, छवि तृतीय रही। नौंवी व दसवीं में मनप्रीत प्रथम, करीना द्वितीय तथा वर्षा जांगड़ा ने तृतीय प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में सिम्मी प्रथम, ज्योति द्वितीय तथा दिशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने गांव की गलियों में रैली निकाली व तंबाकू प्रयोग के विरोध में नारे लगाए। रैली स्कूल से शुरू होकर गांव की हर गली व चौपाल से होती हुई वापस स्कूल में हुई। इस मौके पर मुख्याध्यापिका रेनू बाला, रोशन लाल पंवार, राजीव कुमार, राजेंद्र कुमार, विकास कुमार, हुकूमत सिंह, समीर कौशिक, जगदीश कुमार, गुलाब सिंह, ज्योति रानी, अनिता रानी, रीना सैनी, सुदेश कुमारी, वीना रानी, सुनीता रानी तथा कमलेश देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें