फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन में 30 हजार से अधिक किशोरों को लगाए टीके

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर हर आयु वर्ग के लोगों की चिंता बढ़ गई हैं। संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग किशोरों के टीकाकरण पर विशेष जोर दे रहा है। विभाग की ओर से जिले में 3 जनवरी 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग को टीका लगाने का अभियान शुरू किया गया था। मात्र पांच दिनों में 30 हजार से ज्यादा किशोरों को टीके लगाए जा चुके हैं। इसके अलावा कोरोना से बचाव के लिए अन्य आयु वर्ग के लोगों का भी टीकाकरण किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से किशोरों के टीकाकरण के लिए 141 टीमें लगाई गईं हैं। डीसी ने शुक्रवार को टीकाकरण के संबंध में डीसी प्रदीप दहिया ने अपने कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ली और उन्हें आवश्यक निर्देश भी दिए । इस बैठक में सीएमओ जयंत आहुजा डॉ. नीरज मंगला और जिला शिक्षा अधिकारी अनिल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि 15 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के सभी किशोरों को कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगानी जरूरी है। बदलते परिवेश में देखा जाए तो टीकाकरण के हिसाब से जिला सम्मानजनक स्थिति में है। इसमें और तेजी लाने की जरूरत है इसलिए सभी अधिकारी टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करें और कार्य में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि किशोर नागरिक अस्पताल सहित हर सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षण संस्थानों, विभिन्न केंद्रों और विशेष शिविरों के माध्यम से युवाओं को टीकाकरण किया जा रहा है। इस अभियान में ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ गांव की आशा वर्करों, चौकीदार, नंबरदारों व अन्य लोगों की भी टीकाकरण में सहायता ली जा रही है। टीकाकरण केंद्र पर तैनात कर्मचारियों में से एक की ड्यूटी पंजीकरण के लिए व एक कर्मचारी की प्रवेश के लिए ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा संबंधित पीएचसी या सीएचसी के चिकित्सक की देखरेख में नर्सों द्वारा टीकाकरण किया जा रहा है। डॉ. नीरज मंगला ने कहा कि जिले में अब तक 1433503 डोज लग चुकी है। जिसमें प्रथम डोज 836671 और दूसरी डोज 596832 व्यक्तियों को लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें