फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में पेड़-पौधों को भी नहीं बख्श रहे हैं पोस्टरबाज

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में प्रचार के लिए पोस्टर लगाने वाले लोग सड़कों के बीच लगाए ट्री गार्ड को भी नहीं बख्श रहे हैं। जिससे पौधों को पर्याप्त वायु भी नहीं मिल रही है। करनाल, ढांड और अंबाला रोड पर सड़क के बीच पोस्टर चारों ओर इस तरह से लगाए गए हैं कि पौधों तक हवा भी नहीं पहुंच रही है। कई बार नगर परिषद की ओर से ऐसे पोस्टर हटाए जाते हैं, लेकिन कुछ दिन बाद ये पोस्टर फिर लगा दिए जाते हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद की ओर से विज्ञापन का टेंडर लेने वाली एजेंसी के प्रतिनिधि ने कहा कि उनके पास शहर में बड़े पोल पर ही विज्ञापन लगाने का टेंडर है। इसके अलावा वे शहर में कहीं भी पोस्टर या बैनर नहीं लगा सकते। गमलों पर लगाए गए बैनरों के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। शहर में कई जगहों पर लगाई गई एलईडी के माध्यम से प्रचार सामग्री परोसी जा रही है। इस बारे में नगर परिषद की अनुमति के बारे में उन्हें जानकारी नहीं हैं। नगर परिषद को हर माह लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है, लेकिन अधिकारी शिकायत देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इस संबंध में नगर परिषद ईओ कुलदीप मलिक ने कहा कि नगर परिषद की ओर से विज्ञापन का टेंडर छोड़ा गया है। यदि कहीं नियमों की अवहेलना हो रही है तो इस संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें