फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भर्ती के लिए बेरोजगार युवाओं ने निकाला शांति मार्च

विज्ञापन
34-कलायत। शांति मार्च निकालते हुए युवा। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
फोटो संख्या-34
विज्ञापन

बेरोजगार युवाओं ने शांति मार्च निकालकर सौंपा ज्ञापन
भारतीय सेना में भर्ती प्रक्रिया को शुरू करने की मांग, युवाओं पर दर्ज मामले भी वापस लेने की मांग
आयु सीमा में दो साल की छूट भी मांगी
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। वंदे मातरम का उद्घोष करते हुए भारतीय सेना में भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए कलायत में सोमवार को युवाओं ने शांति मार्च निकाला। साथ ही कलायत में आठ मई को भर्ती की मांग के लिए ज्ञापन देने वाले युवाओं के विरुद्ध दर्ज मामले को निरस्त करने की मांग की। युवाओं ने सेना में भर्ती के लिए आयु सीमा में छूट की भी मांग की। इस शांति मार्च में सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भी युवाओं का साथ दिया।
भट्ट चौपाल से एसडीएम कार्यालय तक नारेबाजी करते हुए युवाओं ने रोजगार देने और एफआईआर वापस लेने की मांग की गई। युवाओं ने कहा कि बड़ी संख्या में युवा पिछले कई वर्षों से भारतीय सेना की तीनों विंगों में सेवा देने के लिए अभ्यास और पढ़ाई कर रहे हैं। खेल स्टेडियम और संसाधनों का अभाव होने पर भी युवा मेहनत एवं लग्न से सेना की सेवाओं के लिए पसीना बहा रहे हैं। देश की सेवा के प्रति उत्साहित युवा आठ मई 2022 को हरियाणा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देने के लिए कलायत के नेशनल हाईवे स्थित गांव शिमला में एकजुट हुए थे। इस दौरान युवाओं द्वारा आवाज भी उठाई गई थी। जो ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया उसमें युवाओं को राहत देने की बजाए ज्ञापन में शामिल युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के खिलाफ कलायत पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर दिया। युवाओं ने महामहिम राष्ट्रपति और प्रदेश मुख्यमंत्री के नाम कलायत एसडीएम सुशील कुमार को सौंपे गए ज्ञापन में मांगों को पूरा करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलायत एसडीएम सुशील कुमार ने बताया कि युवाओं के समक्ष कलायत क्षेत्र में सामने आ रही खेल स्टेडियम की समस्या के निवारण को लेकर सरकार की नीति अनुसार प्रयास होंगे। नगर पालिका कार्यकारिणी द्वारा अस्थायी स्टेडियम के लिए ठेके पर जमीन लेने के प्रस्ताव पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए खिलाड़ियों को सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने युवाओं के खेलों और सेवा के प्रति जज्बे की प्रशंसा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें