डीसी प्रदीप दहिया ने मॉडल टाउन, बिशन गढ़ गामड़ी क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे ‘हर घर दस्तक’ अभियान का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीसी ने टीकाकरण कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
डीसी ने बताया कि ये अभियान 30 नवंबर तक चलाया जा रहा है। कोविड टीकाकरण के लिए हर घर दस्तक अभियान में ड्यूटी कर रहे स्वास्थ्य कर्मी स्वयं कोविड-19 की हिदायतों का पालन करें और लोगों को भी इसकी जानकारी दें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान का प्रचार-प्रसार भी करें। डीसी ने कहा कि योजना को पूरा करने के लिए सामाजिक एवं ऐच्छिक संस्थाओं का भी सहयोग भी लिया जा रहा है। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहुजा, डॉ. मंगला, रेडक्रॉस सचिव रामजी लाल एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।