कैथल में शुक्रवार सायं गांव डोहर के निकट एक हादसे में कार में सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर शनिवार सुबह दोनों के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। दोनों युवक पेंटर का काम करते थे। पुलिस को दी शिकायत में सलेमपुर निवासी रामकुमार ने बताया कि वह पेंटर का काम करता है। वे तीन भाई हैं। शुक्रवार शाम के समय संजीव व विजय कुमार गाड़ी में निजी काम से कैथल जा रहे थे।