कैथल में हुए हादसे में दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की मां अपनी बच्ची के साथ दूसरे बच्चों को स्कूल की बस में बैठाने आई थी। बच्ची अचानक बस की तरफ चली गई और वह बस की चपेट में आ गई।
कैथल के गांव नरड में शुक्रवार को एक निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से एक दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। इस हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने बस के चालक व स्कूल संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी अनुसार गांव नरड़ में सुबह के समय बच्ची की मां अपनी बच्ची के साथ दूसरे बच्चों को स्कूल की बस में बैठाने आई थी।
विज्ञापन
जैसे ही वह अपने लड़के को बस में बैठाकर एक तरफ हुई तो बच्ची अचानक बस की तरफ चली गई और वह बस की चपेट में आ गई। तितरम थाना एसएचओ राजेंद्र ने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। बच्ची का नाम तनवी है और उसके दो भाई हैं, जो उससे बड़े हैं। परिजनों के बयान अनुसार मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।