फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
(कैथल) राजौंद। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन

पहले मामले में गांव देवबन के नजदीक ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक 52 वर्षीय सत्यपाल की मौत हो गई। पुलिस को दी शिकायत में मायापुरी कॉलोनी निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उनके बहनोई सत्यपाल सिंह ने किठाना में पेस्टीसाइड की दुकान की हुई थी। 31 दिसंबर की रात को शाम सात बजे दुकान बंद करके अपनी कार से कैथल ऋषि नगर में स्थित अपने घर लौट रहा था। जब गांव देवबन के नजदीक पहुंचा तो सामने कैथल की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने तेज गति से बहनोई की कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उनकी गाड़ी नजदीक खदानों में उतर गई। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों की मदद से उनको सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर माथे के सामने, दाहिनी तरफ व सिर के बीच में गंभीर चोटें लगी हुई थी। सुरेंद्र सिंह भी पेस्टीसाइड की एक कंपनी में काम करता है। कंपनी के काम से किठाना गया हुआ था। वह उसके बहनोई से पीछे कार लेकर चल रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसी प्रकार से एक अन्य मामले में गांव बिरथेबाहरी के निकट एक बाइक सवार का संतुलन बिगड़ गया। इस हादसे में गांव जींद के गांव डहौला निवासी पवन कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में धारा 174 के तहत कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें