कैथल। पुलिस ने मारपीट के दो मामलों में 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पहले मामले में पुलिस को दी शिकायत में पाई निवासी ऊषा ने बताया कि उसके साथ सुसराल पक्ष के सदस्य साहिल, रोशनी, अंकित व रमेश ने मारपीट की और दहेज न लाने पर जान से मारने की धमकी दी है। दूसरे मामले में रोहेड़ा निवासी रेनू ने बताया कि उसके सुसराल पक्ष के आरोपी संदीप ने उसके साथ मारपीट की है।