फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएससी सचांलक से लूट मामले में दो अन्य आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सीआईए-एक पुलिस टीम ने गुहला में सीएससी संचालक से 2.31 लाख की लूट को अंजाम देने के मामले में दो अन्य आरोपी गिरफ्तार कर किए हैं। दोनों आरोपी सोमवार को न्यायालय में पेश किए गए, जहां से दोनों आरोपियों को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर हितेंद्र की अगुवाई में एसआई कश्मीर सिंह की टीम ने आरोपी पटियाला के बल्बगढ़ निवासी वीरेंद्रपाल व माजरी जिला कैथल निवासी जरनैल को गिरफ्तार किया है।
विदित रहे कि चीका निवासी गौरव जिंदल की शिकायत के अनुसार वह गुहला चीका रोड पर राजकीय कन्या स्कूल के समीप ग्राहक सेवा केंद्र चलाता है। 15 अप्रैल को चार युवकों ने उससे 2.31 लाख रुपये लूट लिए। इस मामले में जांच करते हुए सीआईए-एक टीम ने पहले ही चार आरोपी गुरपिंद्र, लवप्रीत, यादविंद्र व आदेशपाल को गिरफ्तार करके न्यायालय से पुलिस रिमांड हासिल किया गया था।
विज्ञापन

आरोपियों के कब्जे से कैश, अवैध पिस्तौल व 5 जिंदा कारतूस, 10 एटीएम व 1 मोबाइल (शिकायतकर्ता का छीना हुआ) बरामद किया। वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट गाड़ी पहले ही पुलिस द्वारा बरामद की जा चुकी है। पुलिस रिमांड अवधि पूरी होने उपरांत आरोपी वीरेंद्रपाल व जरनैल के साथ सभी आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया। सभी आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें