फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तार चोरी करने वाले गिरोह के दो और आरोपी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले के राजौंद थाना क्षेत्र के गांव नंदकरण माजरा में खेतों से ट्यूबवेल की केबल तार चोरी करने के मामले में एंटी नारकोटिक सेल ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में जींद के अपोलो रोड निवासी अमन उर्फ बच्ची और गांव दालमवाला निवासी मोहित है।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों के कब्जे से चोरी की 83 फीट केबल तार बरामद की है। इस मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों नए आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
कई किसानों के खेतों से चोरी की थी केबल : पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि गांव नंदकरण माजरा निवासी शमशेर सिंह ने शिकायत दी थी कि 29 सितंबर की रात उसके खेत से ट्यूबवेल की केबल तार चोरी हो गई थी।
विज्ञापन

आसपास पता करने पर सामने आया कि गांव के अन्य किसानों के ट्यूबवेलों से भी केबल तार चोरी हुई है। शिकायत के अनुसार सुमित, बलविंद्र, बलवंत, सुरेश, जगजीत, छतरपाल, शमशेर और रामनिवास के खेतों से भी तार चोरी होने की घटनाएं हुई थीं। शिकायत के आधार पर थाना राजौंद में प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें