फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र की हत्या में दो और आरोपी धरे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। मेला देखने गए 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें सेगा प्लांट चीका निवासी पवन व कमल हैं।
विज्ञापन

एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से बाइक भी बरामद की गई। गहन पूछताछ बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। इससे पहले मामले में राहुल दीन, सावन, दीपक व सन्नी को गिरफ्तार किया जा चुका है।
गौरतलब है कि गुहला निवासी गौरव ने इस संबंध में केस दर्ज कराया था। उसने बताया था कि गुहला में उसकी करियाना की दुकान है। भतीजा हर्षित जो 12वीं कक्षा में पढ़ता था, 12 जून को शाम के समय गुहला में पीर बाबा नौ बहार की दरगाह पर लगने वाले मेले में गया था। वहां पहले झूला झूलने को लेकर हर्षित की सलीम, राहुल व अन्य के साथ कहासुनी हो गई। उसने बीच-बचाव कर मामला शांत करवा दिया था, लेकिन कुछ देर बाद सलीम, राहुल व उसके अन्य साथियों ने उसके भतीजे का रास्ता रोक लिया। फिर सभी ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन

गौरव की शिकायत के अनुसार, राहुल ने हर्षित पर चाकुओं से हमला कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद हमलावर भाग गए। परिजनों ने घायल हर्षित को पटियाला के अस्पताल में दाखिल करवा दिया, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस संबंध में थाना गुहला में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने शनिवार को आरोपियों पवन और कमल को गिरफ्तार किया। पूछताछ बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें