जिले के विभिन्न कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदकों की ओर से तेजी से ऑनलाइन पंजीकरण करवाया जा रहा है। पंजीकरण के लिए निर्धारित किया गया समय समाप्त होने में दो दिन का समय बाकी है। अब भी कई डिग्री कोर्स ऐसे हैं, जिनमें निर्धारित की गई सीटों के लिए भी आवेदन पूरे नहीं हो पाए हैं। बीए और बीकॉम में दाखिले के लिए आवेदकों द्वारा सबसे ज्यादा पंजीकरण करवाया गया है। पंजीकरण का समय समाप्त होते ही प्रथम सूची जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
आरकेएसडी कॉलेज बीए के लिए हुआ 2504 का पंजीकरण
आरकेएसडी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. संजय गोयल ने बताया कि बीए में दाखिले के लिए अब तक 2504 आवेदक पंजीकरण करवा चुके हैं। बीकॉम में 495, बीएससी नॉन मेडिकल में 332, बीसीए में 124, सायं कालीन बीए में 113, बीबीए में 108, बीएससी मेडिकल में 77, बीकॉम ऑनर्स में 53, सायंकालीन सत्र के लिए बीकॉम में 38, बीकॉम वोक में 9 व बीवोक में 7 आवेदकों ने पंजीकरण करवाया है।
राजकीय महाविद्यालय में अब तक हुए पंजीकरण
डॉ. बीआर आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय की प्रिंसिपल प्रो. सुनीता अरोड़ा ने बताया कि बीकॉम के लिए अब तक 211 और बीए के लिए 155 आवेदकों का पंजीकरण हुआ है। इनमें अलावा बीएससी नॉन मेडिकल में 197, बीसीए में 114, बीबीए में 83, बीएससी मेडिकल में 43, बीएएमसी में 35 और बीटीएम में 28 आवेदकों ने पंजीकरण करवाया है।
चीका कॉलेज में हुए पंजीकरण
कन्या महाविद्यालय चीका के प्रिंसिपल डॉ. राजेंद्र अरोड़ा ने बताया कि बीए में दाखिले के लिए अब तक 887 और बीएएमसी के लिए अब तक 58 छात्राओं ने ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण करवाया है। इनके अलावा बीकॉम के लिए 43, बीटीएम के लिए 37, बीएससी नॉन मेडिकल के लिए 33 और बीएससी मेडिकल के लिए अब तक 10 छात्राओं ने पंजीकरण करवाया है।
इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्या आरती गर्ग ने बताया कि 24 अगस्त तक कॉलेज के विभिन्न संकायों में 1491 छात्राएं ऑनलाइन आवेदन करवा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि बीए में 1091, बीए सायंकालीन सत्र में 12, बीएएमसी में 02, बीकॉम में 195, बीकॉम सायंकालीन सत्र में 05, बीसीए में 27, बीएससी मेडिकल में 35 व बीएससी नॉन मेडिकल में 124 आवेदन प्राप्त हुए हैं।