फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज में प्रवेश लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का अंतिम दिन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेजों में 16 अगस्त से शुरू हुई आवेदन करने की प्रक्रिया 26 अगस्त को बंद हो जाएगी। श्रीकपिल मुनि महिला कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के लिए तैनात किए नोडल अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि आवेदन करने से लेकर मेरिट सूची जारी कर प्रवेश देने तक का पूरा कार्यक्रम जारी किया हुआ है। छात्राओं को पूरी जानकारी दिए जाने के साथ ही नोटिस बोर्ड पर भी जानकारी चस्पा की हुई है। उन्होंने कहा कि जो भी छात्रा कॉलेज में प्रवेश लेना चाहती है वह वीरवार तक निर्धारित किए गए समय तक अपना आवेदन ऑनलाइन जमा करवा सकती है।
विज्ञापन

400 छात्राओं ने अब तक किया है आवेदन
नोडल अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश देने के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा 320 सीटें निर्धारित की हुई हैं। इस संकाय में प्रवेश लेने के लिए अब तक 352 छात्राओं ने आवेदन किया है। इसी प्रकार वाणिज्य संकाय में निर्धारित 80 सीटें के लिए केवल 48 छात्राओं ने आवेदन किया है। उन्होंने बताया कि जिन छात्राओं ने आवेदन फार्म जमा करवाए हुए हैं उनके प्रमाण पत्रों की जांच का कार्य चल रहा है, जो 28 अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें