फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर लीक मामला-मुख्य आरोपी सहित तीन को दस दिन के रिमांड पर लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सिपाही भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र की आंसर-की मामले में जम्मू एवं कश्मीर से गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने रविवार को ही न्यायालय में पेश कर दिया। जहां से उन्हें पूछताछ के लिए दस दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस ने तीनों के नामों का खुलासा नहीं किया। न ही यह बताया कि तीनों में मुख्य आरोपी कौन हैं और इनकी आंसर-की लीक करने में क्या भूमिका रही है?
विज्ञापन

एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि सिपाही पेपर लीक मामले में कैथल पुलिस द्वारा जम्मू निवासी मुख्य आरोपी सहित 3 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। तीनों आरोपियों का 2 दिन का राहदारी रिमांड हासिल करके कैथल लाया गया था। तीनों आरोपी अदालत में पेश कर दिए गए। जहां से तीनों आरोपियों का व्यापक पूछताछ के लिए 10 दिन के लिए पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। इस मामले में पुलिस द्वारा अब तक कुल 28 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इसके अलावा पुलिस ने कोई जानकारी जारी नहीं की है। दूसरी ओर सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों युवकों में श्रीनगर में दूद गंगा ओल्ड छानपुर निवासी इजाज अमीन, डोडा जिले के सिंद्रा निवासी जितेंद्र कुमार और पश्चिम बंगाल के हुगली निवासी राकेश चौधरी को गिरफ्तार करके दस दिन के रिमांड पर लिया है। इनमें से कौन मुख्य आरोपी है और इनकी क्या भूमिका रही है। पुलिस द्वारा इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी राजकुमार ने नजीर के माध्यम से इन आरोपियों तक पहुंच बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें