फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड पर उमड़ी भीड़, बस के लिए भटके यात्री

विज्ञापन
There was no space to step inside and outside the bus stand, the police system came to a standstill - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
एचसीएस परीक्षा को चलते सुबह और शाम बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ उमड़ी रही थी। परीक्षार्थी परीक्षा के बाद बस स्टैंड पर पहुंचे। इससे पहले शहर के छोटू राम चौक पर चारों तरफ जाम की स्थिति बनी रही। आधा घंटा तक हाईवे पूरी तरह से जाम रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। वहीं बस स्टैंड के अंदर व बाहर पांव रखने की भी जगह नहीं बची। इस दौरान सुरक्षा को लेकर एक भी पुलिसकर्मी दिखाई नहीं दिया। परीक्षार्थियों ने जैसे-तैसे जाम में निकलने का रास्ता ढूंढा। करनाल रोड, अंबाला रोड सहित शहर के अन्य जगहों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। करनाल रोड स्थित छोटूराम चौक पर पैदल निकलने में भी लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सामान्य दिनों की अपेक्षा रविवार शाम को बस स्टैंड पर काफी संख्या में यात्रियों की भीड़ उमड़ी रही। जींद, कुरुक्षेत्र, हिसार, चंडीगढ़ की ओर जाने वाले यात्रियों को बस स्टैंड के बाहर से ही बसें लेनी पड़ी। भीड़ को देखते हुए अधिकतर बस चालकों बसों से बोर्ड भी उतार लिए, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। वहीं, इन रूटों पर यात्रियों की संख्या अधिक होने से बसों का अभाव भी रहा। जैसे ही हिसार-चंडीगढ़ और कुरुक्षेत्र, जींद के लिए बसें बस स्टैंड के पास पहुंची तो यात्रियों में भगदड़ मची। यात्री बस स्टैंड के बाहर से ही बसों में सवार हुए।
यात्रियों की भीड़ चलते बस स्टैंड के बाहर भी वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। लेकिन मौके पर एक भी पुलिसकर्मी नहीं पहुंचा। भीड़ के चलते एक बुजुर्ग महिला वाहन की चपेट में आने से बाल-बाल बची। पास खड़े युवकों उन्हें सड़क से दूसरी ओर पहुंचाया। हालांकि बस स्टैंड के मुख्य गेट से महज दूरी पर पुलिस चौकी बनी हुई है, फिर भी कर्मचारी नहीं दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें