फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दो जगह से लाखों की चोरी, फुटेज वायरल

Tue, 28 Feb 2023 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। रविवार रात चोर दो जगह से लाखों रुपये का सामान ले गए। पहली चोरी के मामले में एक सीसीटीवीक की फुटेज वायरल है। इसमें 10 महिलाएं दिख रही हैं। बताया जा रहा है कि इन महिलाओं ने ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया है, हालांकि इस बात की अभी पुष्टि नहीं हो पाई।

दूसरे मामले में अशोका कॉलोनी से चोर लाखों रुपये के आभूषण और नकदी ले उड़े और जाते हुए घर में आग लगा कर चले गए। थाना शहर में दी शिकायत में गांव खानपुर निवासी दुकानदार जिले सिंह ने बताया कि दो दिन पहले कुछ महिलाएं कूड़ा बीनने के बहाने मार्केट में आई थी तो उस समय दुकानदारों ने उन्हें वहां से भगा दिया। रविवार शाम को वे अपनी दुकान बंद करके घर चले गए थे।
विज्ञापन

सोमवार सुबह जब आठ बजे आकर देखा तो उसकी दुकान का शटर टूटा मिला। जब दुकान पर आकर देखा तो दुकान के अंदर से कबाड़ी का सामान, मोटर व अन्य सामान गायब था। चोरी हुए सामान की कीमत करीब चार लाख रुपये थी। इसके बाद आसपास के दुकानदारों ने मार्केट की एक दुकान में लगे सीसीटीवी को चेक किया तो करीब चार बजे दस महिलाओं का झुंड मार्केट में आता और जाता दिखाई दे रहा है।
इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। अभी पुलिस सीसीटीवी के माध्यम से चोरों का पता लगा रही है। सिटी थाना एसएचओ महेंद्र ने बताया कि सूचना मिलने पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। सीसीटीवी के आधार पर जांच की जा रही है। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी जांच जारी है। उधर, वायरल फुटेज में दिख रही महिलाओं पर ही चोरी की वारदात को अंजाम देने की का शक जाहिर किया जा रहा है।
चोरी के बाद घर में लगाई आग-दूसरी चोरी की वारदात अशोका कॉलोनी में हुई। जहां चोर लाखों रुपये के आभूषण और नकदी ले उड़े और जाते हुए घर में आग लगा कर चले गए। रात में इस घर में कोई नहीं था। यह घटना भी सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। कैमरे में दिखाई दे रहा है कि चोर ने पहले घर के मुख्य गेट का ताला खोला और अंदर दाखिल हुआ।
विज्ञापन

उसने स्टोर में रखी लोहे की अलमारी तोड़ी और नकदी व आभूषण चुराए। जाते जाते चोर ने घर में आग लगा दी। इस आग में कपड़े, अन्य घर का सामान और 500-500 के करंसी नोट भी जल गए। सुबह पड़ोसियों ने धुआं देखा तो फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचित किया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर आकर आग बुझाई। दोपहर को घर के मालिक पहुंचे। मकान मालिक ने कहा कि चोरी में करीब चार लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें