फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को लेने आए युवक की संदिग्ध हालात में जलने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चीका में पत्नी को लेने आए एक युवक की संदिग्ध हालात में जलने से मौत हो गई। उसे पीजीआई में भर्ती करवाया गया था। जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई। परिजनों ने युवक की ससुराल पक्ष के लोगों पर उसकी तेल छिडक़ कर आग लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोप अनुसार ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र के इस्माइलाबाद निवासी इंद्रजीत शर्मा ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह गाड़ी खरीदने व बेचने का काम करता है। उसके पास तीन बच्चे हैं। जिनमें दो लडक़े व एक लडक़ी है। सबसे बड़ा लडक़ा लव शर्मा (24) चीका निवासी नैंसी शर्मा के साथ विवाहित था। शादी के बाद उसके पुत्र व पुत्रवधू के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव रहता था। इसके बाद उनकी पुत्रवधू नैंसी अपने फूफा पिहोवा निवासी तिलक राज के साथ चीका अपने मायके चली गई थी। 06 अगस्त को वह अपने बेटे के साथ पुत्रवधू को लेने के लिए चीका गए थे। इसके बाद बिचौलिया लक्की शर्मा वासी चीका के पास पहुंचे। बिचौलिए ने उसकी पुत्रवधू के पिता विनोद शर्मा के पास फोन करके बताया कि उसकी लडक़ी को लेने के लिए उसकी ससुराल पक्ष के लोग उनके पास आए हुए हैं। इस दौरान नैंसी के पिता ने अपनी बेटी को भेजने से मना करा कर दिया। वे वापस चले गए। लेकिन उसका लडक़ा उसकी पुत्रवधू को लेने के लिए चीका पहुंच गया। उन्हें किसी ने शनिवार को बताया कि उनका बेटा जल चुका है और उसकी मौत हो गई। अपनी शिकायत में इंद्रजीत ने कहा कि विनोद शर्मा, नैंसी व डींपी शर्मा उसके बेटे को बहुत तंग करते थे। आरोपियों ने उसके बेटे लव शर्मा पर तेल डालकर आग लगा दी। जिससे उसके बेटे की मौत हो गई। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। चीका पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान अनुसार तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को पीजीआई में युवक की मौत की सूचना आई थी। इसके बाद आरोप अनुसार केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें