फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साथ जलीं दो दोस्तों की चिताएं, गांव में शोक की लहर

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव रामगढ़ में दो दोस्त सड़क हादसे में एक साथ मौत का शिकार हो गए। शुक्रवार दोपहर बाद दोनों का शव गांव में पहुंचा तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों में एक की एक माह बाद ही शादी होने वाली थी। वे अपने भानजे के साथ गांव दनौदा से कलायत लौट रहे थे। हादसे में तीनों की मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव से मिली जानकारी के अनुसार बीए पास करने के बाद खेती बाड़ी कर रहे 26 साल के मलकीत सिंह गांव के ही अपने दोस्त 24 साल के बारहवीं पास कर्मपाल के साथ अपनी बहन के यहां गांव दनौदा गया था। उनके साथ गांव भाणा निवासी मलकीत का सगा भानजा 21 साल का कर्ण सिंह भी था। तीनों कलायत लौट रहे थे कि मुख्य मार्ग पर कलायत की ओर मुड़ने वाले कट पर गांव डूमरखां इलाके में कार की चपेट में आ गए और तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। मलकीत व कर्मपाल का शव शुक्रवार दोपहर बाद गांव में पहुंचा था तो सभी की आंखें नम हो गईं और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों जवानों की मौत से पूरा परिवार स्तब्ध है। दोनों अविवाहित थे और खेती बाड़ी करते थे। कर्मपाल की एक माह बाद ही शादी होने वाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें