फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

34 परीक्षा केंद्रों पर होगी एचसीएस परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 12 सितंबर को 34 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली एचसीएस परीक्षा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। एसपी की ओर से सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के आदेश दिए गए हैं। एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से 12 सितंबर को लिखित परीक्षा आयोजित होगी। इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास 200 मीटर की दूरी तक धारा-144 लगाने के आदेश दिए गए हैं। एसपी ने बताया कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा समाप्ति तक कोई भी पुलिस कर्मचारी-अधिकारी अपने स्थान को नहीं छोड़ेगा। यातायात पुलिस को अभ्यर्थियों के वाहनों की पार्किंग के लिए परीक्षा केंद्रों से 200 मीटर की दूरी पर निर्धारित किए गए स्थानों पर खड़ा करने के लिए समुचित प्रबंधन के आदेश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें